अखिलेश के पैर के बराबर नहीं हैं धनंजय:कानपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद बोले; SIR के बहाने काट रहे विरोधियों का वोट

📅 Published: December 13, 2025 | 📂 Category: India Up

धनंजय, अखिलेश के पैर के बराबर भी नहीं हैं। उनका खुद का जीवन दर्शन बहुत अच्छा नहीं है। अगर उन्हें खंगालेंगे तो यह पता चल जाएगा। यह बात यूपी के नेता प्रतिपक्ष और सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय ने कानपुर में कही। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर आए थे। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने अखिलेश यादव और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बीच चल रहे विवाद पर बोलते हुए कहा कि किसी का नाम लेकर वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। लेकिन धनंजय की जिंदगी दूसरे तरह की है। वह दूसरों पर क्या पलटवार करेंगे। यह बात उन्होंने धनंजय सिंह के बीते दिनों आए बयान के बाद कही है। वोटर लिस्ट को कमजोर करना चाहते हैं माता प्रसाद ने एसआईआर के मुद्दे पर भी भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि यह मैपिंग कराने की बात कर रहे हैं। इसमें यह 2003 से अब की वोटर लिस्ट को मिलाएंगे और मैपिंग करेंगे। अगर दोनों सेम नहीं है तो उसे तीसरे स्थान पर डाल देंगे। इसका मतलब है कि संबंधित को नोटिस जाएगा। नोटिस जाने के बाद उसे अपनी नागरिकता का प्रमाण देना होगा। जिसके बाद उसका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह वोटर लिस्ट को कमजोर करना चाहते हैं और अपने विरोधियों के नाम काटना चाहते हैं। जिससे कि इसका लाभ चुनावों में लिया जा सके। सीएम क्या कानपुर में ढूंढ़ पाए घुसपैठिया मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम इतने दिनों से कानपुर में घुसपैठिया खोज रहे हैं, लेकिन इतने दिन में क्या उन्हें एक भी घुसपैठिया कानपुर में मिला। उन्होंने कहा कि योगीजी कहते है कि हम डिटेंशन सेंटर बनाएंगे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम किसी के बारे में कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते।दाल गलेगी कि नहीं तो समय बताएगा। 24 में जब पार्लियामेंट का चुनाव हो रहा था तो ये कहां थे।इनके घर की सीट ने जीती, तो कैसे इनकी दाल गलेगी। कौशाम्बी इनकी सीट है, सपा जीती।इलाहाबाद इनकी सीट है, सपा जीती। चित्रकूट इनका है, सपा जीती।इलाहाबाद ऐसे कैसे ये कहते हैं। अब हम इनके बारे में ज़्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *