अटेवा ने डॉ. राम आशीष सिंह को दी श्रद्धांजलि:पेंशन बचाओ मंच ने 9वीं पुण्यतिथि पर बलरामपुर में कार्यक्रम किया।

📅 Published: December 8, 2025 | 📂 Category: India Up

बलरामपुर में रविवार देर शाम अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पेंशन आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले डॉ. राम आशीष सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संघ भवन (PWD) लोक निर्माण विभाग के अटेवा कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अटेवा के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने डॉ. राम आशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मण्डलीय संगठन मंत्री मोहम्मद इकबाल खान ने डॉ. राम आशीष सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान ने पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को एकजुट किया है और अब पुरानी पेंशन योजना की बहाली को कोई नहीं रोक सकता। महामंत्री मोहम्मद शारिक इकबाल ने भी डॉ. राम आशीष सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सभी मिलकर पुरानी पेंशन को बहाल कराएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप तिवारी ने भी इस अवसर पर डॉ. राम आशीष सिंह को याद किया और उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला संयुक्त मंत्री अभिमन्यु तिवारी और निसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष वर्मा, दिनेश प्रजापति, अरुण कुमार, प्रचार मंत्री तव्वाब खान, तथा विकास खंड पचपेड़वा के अध्यक्ष मयंक कुमार यादव सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *