अधेड़ पर कुत्ते ने किया हमला:चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग, दौड़ाने पर छोड़कर भागा

📅 Published: December 21, 2025 | 📂 Category: India Up

बहराइच के हरदी इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति का हाथ बुरी तरह नोच लिया गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया, जिसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना सधवापुर ग्राम में हुई। 50 वर्षीय अमरनाथ अपने घर से खेतों की ओर टहलने निकले थे। जैसे ही वे खेत के नजदीक पहुंचे, अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। अमरनाथ की चीख सुनकर अन्य ग्रामीण लाठी लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को दौड़ाया। ग्रामीणों को आता देख कुत्ता वहां से भाग गया। घायल अमरनाथ को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया और एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या काफी अधिक है। ये कुत्ते अक्सर ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *