अनिरुद्धाचार्य महाराज की बढ़ सकती हैं मुश्किल:महिलाओं पर दिए बयान पर दाखिल किया था वाद,न्यायालय में परिवाद दर्ज

📅 Published: December 10, 2025 | 📂 Category: India Up

महिलाओं की उम्र और शादी को लेकर दिए बयान के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज की मुश्किल बढ़ गयी हैं। उन पर CJM न्यायालय में दर्ज याचिका पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ जांच न्यायालय खुद कराएगा। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने महिलाओं की उम्र और उनकी शादी को लेकर बयान चार महीने पहले अपने प्रवचन के दौरान दिया था। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष ने दाखिल किया था वाद अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने मथुरा की CJM कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने दाखिल वाद में कहा था कि वह जुलाई 2025 में बांके बिहारी जी के दर्शन करने आई थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने मोबाइल पर अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा दिए गए बयान वाला वीडियो देखा। 1 जनवरी को होगी सुनवाई इस मामले में कोर्ट ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट इस मामले में अब 1 जनवरी को सुनवाई करेगा। जिसमें याचिकाकर्ता के बयान दर्ज किये जायेंगे। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़कियों की उम्र को लेकर बयान दिया था कि वर्तमान में उनकी 25 साल में शादी होती है जब तक वह चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *