अमेठी में भीषण ठंड में जरूरतमंदों को राहत:तिलोई तहसील में हजारों कंबल वितरित, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रहें मौजूद

📅 Published: December 29, 2025 | 📂 Category: India Up

अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह मौजूद रहे। तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली। कार्यक्रम का आयोजन तिलोई प्रशासन द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव, नायब तहसीलदार अमीषा यादव और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्रीय लेखपालों ने व्यवस्था संभाली और पात्र लोगों को क्रमबद्ध तरीके से कंबल वितरित किए। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों, बेसहारा और जरूरतमंदों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे और ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस पहल की सराहना की। इस मानवीय प्रयास से ठंड के प्रकोप के बीच गरीबों को बड़ी राहत मिली है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *