अयोध्या में मतदाता सूची के SIR (Special Identification Report) फॉर्म फीडिंग अभियान को गति देने के लिए एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने BLO और BLA से फॉर्म एकत्र करने और डेटा फीडिंग की प्रगति को लेकर जानकारी ली। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर SIR फॉर्म एकत्र करें और समय पर फीडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जो मतदाता 2003 के आधार वर्ष से अपनी मैपिंग स्वयं नहीं कर पा रहे, उनकी सहायता के लिए हर बूथ पर BLO को बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि BLO के पास मतदाता सूची की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध है। इससे यह पता चल जाता है कि कोई मतदाता 2003 में किस भाग संख्या और किस सीरियल नंबर पर दर्ज था। BLO ही चिन्हांकन और मैपिंग करा रहे हैं, ताकि किसी भी मतदाता को आगे नोटिस या प्रमाण की आवश्यकता न पड़े। एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत SIR फॉर्म का 98% कलेक्शन पूरा किया जा चुका है। शेष 2% फॉर्म भी जल्द एकत्र कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्येक बूथ पर BLO मौजूद हैं। उन्हें चार से पांच बार प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे आसानी से मतदाताओं के फॉर्म लेकर फीडिंग कर सकें। जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है, जो BLO के साथ लगातार काम कर रही है और अभियान की निगरानी कर रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदाताओं के लिए की गई सुविधा व्यवस्था की भी समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अयोध्या में SIR फॉर्म फीडिंग में तेजी:98% हुआ पूरा; एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण, हर बूथ पर BLO की तैनाती
📅 Published: December 8, 2025 |
📂 Category: India Up
