उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ठंड लगने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह औग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड लगना प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस शव के बारे में जानता या पहचानता हो तो मोबाइल नंबर 9454403334 पर जानकारी दे सकता है। शिनाख्त न होने तक शव को तीन दिनों तक पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
अलाव तापते समय बुजुर्ग की ठंड से मौत:पुलिस शिनाख्त में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
📅 Published: December 19, 2025 |
📂 Category: India Up
