अलीगढ़ में शुरू हुई घुसपैठियों की तलाश:नगर निगम की सूची के आधार पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों में 100 से ज्यादा लोगों का ब्योरा जुटाया

📅 Published: December 12, 2025 | 📂 Category: India Up

अलीगढ़ में घुसपैठियों और रोहिंग्या की तलाश के लिए अभियान शुरू हो गया है। पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्तों ने झुग्गी–झोपड़ियों में तलाशी की। गुरुवार को भी कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक लोगों का विवरण जुटाया गया। दस्तावेजों की हुई जांच पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने लोगों से उनके बताए स्थान के अनुसार दस्तावेज मांगे। अधिकांश लोग मजदूर और घूमंतू निकले। अधिकांश लोगों के पास उनके आधार कार्ड थे। इसके आधार पर उनके ब्योरा दर्ज किया गया। बरौला बाईपास पर अधिक सख्ती बन्नादेवी पुलिस ने बरौला बाईपास, संगम विहार कॉलोनी के आसपास की झुग्गियों से अभियान की शुरुआत की। यहां करीब 25 झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के आधार कार्ड और पहचान से जुड़े सभी दस्तावेज चेक किए गए। यहां रहने वाले अधिकतर लोग मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हैं, जबकि कुछ पूर्वांचल के बताए गए। ये परिवार मजदूरी, फेरी लगाकर स्टीकर बेचने व अन्य काम करते हैं। कई लोगों ने बताया कि वे छह-छह माह के लिए काम करने आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। पुलिस को देखकर मची हलचल तलाशी के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना, लेकिन पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। टीम ने बताया कि यदि उनकी आड़ में कोई संदिग्ध छिपा हुआ पाया गया, तो उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद लोग खुद दस्तावेज दिखाने के लिए आगे आए। अभियान जारी रहेगा एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने पूरे दिन में 100 से अधिक लोगों का ब्योरा इकट्‌ठा किया है। नगर निगम से प्राप्त विवरण के आधार पर बाहरी लोगों की मौजूदगी की जांच की जा रही है। सभी का विवरण दर्ज किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *