बसपा सुप्रीमो मायावती बुआ दादी बन गई है। उनके भतीजे आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा ने बेटी को जन्म दिया है। मायावती ने खुद सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी साझा की। कहा- इससे भी ज्यादा खुशी की बात यह है कि आकाश ने अपनी बेटी को मेरी तरह ही बनाने की इच्छा जताई है। वो उसे बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिए तैयार करना चाहते हैं। इसका भरपूर स्वागत। मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पूर्व सीएम मायावती ने ‘X’ हैंडल पर लिखा- ‘बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है।’ 2023 में हुई थी आकाश आनंद और प्रज्ञा की शादी
आपको बता दें कि आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। उन्होंने लंदन से एमबीए किया है। पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से हुई। 2023 में दोनों गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। प्रज्ञा ने लंदन से एमबीबीएस किया है। उनके पिता अशोक पेशे से डॉक्टर हैं। वह 2008 में बसपा में शामिल हो गए। 2009 में एमएलसी बने। फिर 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
आकाश आनंद को बेटी हुई, मायावती बुआ दादी बनीं:बोलीं- भतीजे ने कहा है इसे आप जैसी बनाऊंगा
📅 Published: December 25, 2025 |
📂 Category: India Up
