आजमगढ़ में सड़क हादसे में भांजे की मौत:ईलाज के दौरान गई जान, मामा गंभीर रूप से घायल

📅 Published: December 12, 2025 | 📂 Category: India Up

आजमगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर नेशनल हाईवे 233 पर बीती शाम करीब 8 बजे हुई। टंडवा खपुरा गांव निवासी इंदल यादव (22) अपने मामा रजनीश यादव (30) के साथ मोटरसाइकिल से बिलरियागंज से दवा लेकर घर लौट रहे थे। कबीरुद्दीनपुर नेशनल हाईवे 233 पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में दोनों का इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।इलाज के दौरान इंदल यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक के मामा रजनीश यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतक की माता रीता यादव ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इंदल अपने दो भाइयों में बड़ा था और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अक्सर अपने मामा के घर ध्यानीपुर में रहता था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *