भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर क्षेत्र के अपने दौरे के दूसरे दिन अपने संसदीय क्षेत्र महराजगंज जाएंगे। यहां से वह लगातार 9 बार चुनाव लड़ चुके हैं और 7 बार सफल हुए हैं। वह 6 जनवरी की सुबह 6:30 बजे अपने आवास से निकलेंगे। पहले व्यापारी स्व. परमेश्वर प्रसाद के आवास जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाएंगे। वहां से निकलकर घोस कंपनी होते हुए पंकज जिला अस्पताल पहुंचेंगे। वहां मरीजों में फल वितरित करेंगे।
उसके बाद शास्त्री चौक पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से अंबेडकर चौक जाएंगे। जहां बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से जिला परिषद होते हुए कचहरी चौराहा पहुंचेंगे। वहां से टाउनहाल जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद गोलघर बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा होते हुए काली मंदिर पहुंचेंगे। यहां माता काली की पूजा-अर्चना करने के बाद पास में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद धर्मशाला रेल ओवरब्रिज होते हुए असुरन चौक पहुंचेंगे। यहां जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शाहपुर थाना तिराहा, राप्तीनगर चौराहा, चरगांवा, मेडिकल कालेज होते हुए केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से निकलकर झुंगिया बाजार, गुलरिहा होते हुए पिपराइच विधानसभा के बूथ संख्या 199 पर पहुंचेंगे और एसआईआर को लेकर समीक्षा करेंगे। इस बूथ पर 1136 मतदाता थे। इनमें से 940 ने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया है। 196 नाम यहां कट रहे हैं। यहां समीक्षा करने के बाद पंकज चौधरी महराजगंज की सीमा में प्रवेश करेंगे। महराजगंज जिले में भी कई स्थानों पर होगा स्वागत
यहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला महराजगंज जिले में उनके लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगा। कतरारी, गोधवल, श्यामदेउरवा, अमवा चौराहा, परतावल, छपिया, धर्मपुर, कमता चौराहा, भिटौली, टोल प्लाजा, शिकारपुर, गौनरिया, रमपुरवा, हनुमानगढ़ी होते हुए प्रदेश अध्यक्ष सक्सेना चौक पहुंचेंगे और पूर्व सांसद स्व. सिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय मोड़ होते हुए भाजपा जिला कार्यालय महराजगंज पर कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। इसके बाद महराजगंज स्थित अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। अब जानिए 7 जनवरी के कार्यक्रम पंकज चौधरी 7 जनवरी की सुबह 10 बजे महराजगंज स्थित आवास से रवाना होंगे। उसके बाद महुअवां, पकड़ी, रसूलपुर, त्रिमोहानी, महदेवा, क्षत्रिय चौराहा बाईपास, फरेंदा ओवरब्रिज के नीचे, फरेंदा अंबेडकर चौराहा, धानी ढाला होते हुए गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद पीपीगंज रेलवे स्टेशन के सामने, जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट होते हुए सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट पर पहुंचेंगे। वहां से बाघागाड़ा होते हुए महावीर छपरा जाएंगे। वहां से वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसिहार, कौड़ीराम, गगहा, हाटा, बड़हलगंज होते हुए मऊ जनपद में प्रवेश करेंगे। मऊ के कार्यकर्ता दोहरीघाट पुर पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद गोठा बाजार, अमिला बाजार, घोसी, कोपागंज, बलिया मोड़, भीटी चौराहा, गाजीपुर तिराहा मऊ, बढुवा गोदाम होते हुए काशी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
आज अपने संसदीय क्षेत्र महराजगंज जाएंगे पंकज:गांधी, अंबेडकर, पटेल, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
📅 Published: January 6, 2026 |
📂 Category: India Up
