मेरठ के साकेत स्पोर्टस क्लब में तीन दिवसीय लीगेसी एक्जीबिशन का सोमवार को समापन हुआ, इस दौरान वहां लगे स्टॉल पर जहां व्यापारी और शहरवासी जानकारी लेने पहुंचे तो आसपास के आर्किटेक्ट ने भी चर्चा कर नए डिजाइन और आधुनिक तकनीकों पर वार्ता की। स्कूली बच्चों के भी हुए कार्यक्रम एक्जीबिशन में स्कूली बच्चों ने भ अपनी प्रतिभा दिखाई , अलग अलग उम्र वर्ग के बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए डिजाइन आर्किटेक्ट के सामने दिखाए। इसके साथ ही अन्य प्रस्तुतियों में भी बच्चों की भूमिका अहम रही। एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष मीनल अग्रवाल ने बताया कि ये बच्चे आने वाला भविष्य हैं इसलिए इनके हुनर को सम्मान देना हमारा फर्ज है। टायर 2 की परेशानियों पर की चर्चा आर्किटेक्ट अर्पित गौड ने बताया कि इस लीगेसी एक्जीबिशन के आखिरी दिन हमने अपने मुरादाबाद में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की है इसमें आठ शहरों के आर्किटेक्ट हिस्सा लेंगे। इसके साथ साथ हमारे सीनियर साथी और नए आर्किटेक्ट शामिल रहे। इस दौरान परंपरा, तकनीक और प्रतिभा के साथ किस प्रकार हम कुछ बेहतर कर सकते हैं इसपर चर्चा की गई।
आर्किटेक्ट बोले परंपरा, तकनीक और प्रतिभा से बनाते हैं डिजाइन:मेरठ में तीन दिवसीय लीगेसी एक्जीबिशन का हुआ समापन, जानकारी लेने पहुंचे व्यापारी
📅 Published: December 8, 2025 |
📂 Category: India Up
