एस.एस. चिल्ड्रन एकेडमी में ‘इंद्रधनुष’ वार्षिकोत्सव संपन्न:सीबीएसई अधिकारी मनोज गुप्ता ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता का संदेश दिया

📅 Published: December 20, 2025 | 📂 Category: India Up

कांठ रोड स्थित एस. एस. चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘इंद्रधनुष’ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और शहर के गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक डॉ. अनिल अग्रवाल और निदेशक सुनील अग्रवाल ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर मनोज कुमार गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गीता वाणी से हुई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। शिव-शक्ति कोयर की सामूहिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। इकोज़ ऑफ रेट्रो स्पेक्ट्रम, योग शक्ति, मिथोलॉजिकल मिस्ट्री और स्पेक्ट्रम ऑफ डिवाइन जैसी प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ‘संस्कृति के रंग’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति को मंच पर जीवंत किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रशासक, प्रधानाचार्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उप-प्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल ने विदाई भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रशासक डॉ. अनिल अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल और शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *