करहल में लेखपाल पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई नहीं:किसान यूनियन ने तहसील में दिया धरना, सख्त एक्शन की मांग

📅 Published: December 19, 2025 | 📂 Category: India Up

करहल तहसील में लेखपाल पर एक युवक से मारपीट का आरोप लगने के दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूनियन के कार्यकर्ता आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कदम न उठाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला करहल थाना क्षेत्र की तहसील करहल का है। ग्राम पृथ्वीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र उमेशचंद्र आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील गए थे। संजय का आरोप है कि वहां मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्रमाण पत्र बनाने के लिए उनसे पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया और विरोध जताया, तो लेखपाल मयंक और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि यह घटना तहसील परिसर के अंदर हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान लेखपाल के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी संजय के साथ हाथापाई की। किसी तरह पूर्व विधायक अनिल ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। संजय कुमार ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना करहल पर भी दी है, और एसडीएम को भी एक प्रार्थना पत्र सौंपा था। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए जाने की बात कही थी, लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अब तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी लेखपाल के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *