कवि सम्मेलन और मुशायरे में साहित्यकारों ने बिखेरा रंग:कार्यक्रम का शुभारंभ परिक्षेत्र खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया

📅 Published: December 22, 2025 | 📂 Category: India Up

मुरादाबाद में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट रजि. मुरादाबाद एवम छत्र ऑर्गेनिक के तत्वाधान में युवा पर्यावरण चिंतक शुभम कश्यप के संयोजन में नेहरू युवा केन्द्र सांई मंदिर रोड दीनदयाल नगर मुरादाबाद में कवि सम्मेलन एवम मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीन मुरादाबादी ने की तथा संचालन सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़ ने किया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त आशुतोष कुमार राय, कुल सचिव गिरीश कुमार द्विवेदी, डॉ. विशेष गुप्ता अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिक्षेत्र खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कविताओं का दौर शुरू हुआ और सभी साहित्यकारों ने कविता पाठ किया। कविता पाठ में हर्ष अमरोहवी, शुभम कश्यप, सफर अमरोहवी, रश्मि चौधरी, पीयूष शर्मा, डॉ. आज़म बुराक़, सरफराज़ हुसैन फराज़, डॉ. प्रीति हुंकार, इंदु रानी, मयंक शर्मा, शालिनी भारद्वाज, ज़ुबैर मुरादाबादी, अनुराग सुरुर, मनोज वर्मा मनु, तहसीन मुरादाबादी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी साहित्यकारों को मुख्य अतिथि परिक्षेत्र खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी अधिकारी व अन्य अतिथि गणों ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *