कानपुर में गंगा बैराज पर 50 मीटर विजिबिलिटी:पारा 5.2°C; आज भी स्कूलों की छुट्‌टी, अमृत भारत 15 घंटे देरी से आई

📅 Published: January 10, 2026 | 📂 Category: India Up

कानपुर में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात से ही सड़कों पर कोहरा छाने लग रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 जनवरी तक इसी तरह की ठंड बनी रहेगी। शुक्रवार सुबह के समय कोहरे का आलम यह रहा कि विजिबिलिटी महज 200 मीटर रह गई। वहीं गंगा बैराज पर करीब 50 मीटर विजिबिलिटी रही। ठंड से बचाव के लिए जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आए। CSA की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में स्थिर रहते हुए 5.2°C दर्ज किया गया। तापमान के कम रहने से लोगों की कंपकपी छूट गई। सुबह के समय चली बर्फीली हवाओं ने सिहरन पैदा की। ठंड के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा देखने को मिला। धूप के साथ चली शीतलहर दिन में ठंड से राहत देने के लिए धूप जरुर निकली लेकिन धूप के साथ चल रही हवाएं ठंडक का एहसास कराती रहीं। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। शाम चार बजते ही सूरज एक बार फिर बादलों में छिप गया और बर्फीली हवाओं ने गलन का एहसास कराया। कोहरा व गलन रहेगी बरकरार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आने वाले 24 से 48 घंटों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते ठंडक बरकरार रहेगी। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना है, जिसके कारण धूप नरम होगी। दिन का तापमान गिरेगा। इसी के साथ सुबह व शाम का कोहरा बना रहेगा। गलन वाली सर्दी बनी रहेगी। 15 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 40 से अधिक ट्रेनें रहीं लेट मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को 40 से अधिक ट्रेनें तय समय से घंटों की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (15558) 13.33 घंटे व दरभंगा से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (15557) 15.43 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12034) 1.29 घंटे लेट रही। इसके अलावा चंपारण हमसफर 17.02, बरौनी नई दिल्ली हमसफर 02.03 घंटे देरी से आई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *