कानपुर में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़:पति-पत्नी और दो बेटों पर मुकदमा दर्ज

📅 Published: December 25, 2025 | 📂 Category: India Up

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी इलाके में एक महिला के साथ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी और उनके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नानकारी की रहने वाली जेस्मिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात पास में रहने वाले एक ही परिवार के सुधीर पुष्पाकर, सत्यनारायण, रमा देवी और विभा पुष्पाकर जबरन उनके घर में बनी दुकान में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, मोबाइल फोन तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *