काशी के कालभैरव क्षेत्र में दुकानदार से मारपीट:दूध के डिब्बे से सिर पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

📅 Published: January 10, 2026 | 📂 Category: India Up

वाराणसी के कालभैरव थाना क्षेत्र अंतर्गत घासी टोला मोड़ पर दर्शनार्थियों की भीड़ के बीच को एक गंभीर घटना सामने आई। माला-फूल बेचने वाले स्थानीय मनबढ़ युवकों ने एक दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 5-6 लड़कों ने किया हमला
पीड़ित दुकानदार आशीष वर्मा ने बताया कि एक युवक भीड़ में धक्का मुक्की करते हुए जा रहा था जब हमने उनको रोका तो मारपीट करने‌ लगा। फिर किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया। लेकिन वह लड़का 10 मिनट बाद पुनः 5-6 लोगों के साथ आया उसे समय मैं अपनी दुकान पर था उसने दुकान से बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। वहां दूध की बाल्टी रखी थी एक युवक ने उसे मेरे सर पे वार किया। पुलिस ने दर्ज की FIR,जांच शुरू
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है वहीं पीड़ित के लिखित तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। वहां मौजूद आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस टीम को लगाया गया है इस तरह की अवस्था फैलाने और मारपीट करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *