किशनपुर में महिला की हाइटेंशन तार से मौत:सुबह धान कूटने जा रही रूपा देवी करंट की चपेट में आई

📅 Published: December 12, 2025 | 📂 Category: India Up

किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में एक महिला की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुई, जब महिला धान कूटने खेत जा रही थी। मृतक की पहचान किशनपुर निवासी रूपा देवी (38) पत्नी निम्बू लाला के रूप में हुई है। वह शिवपुर गांव में एक आम और अमरूद के बाग की रखवाली का काम करती थीं और बंटाई पर खेती भी करती थीं। सुबह खेत जाते समय वह 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। करंट लगने से रूपा देवी का शरीर बुरी तरह जल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को इस घटना का कारण बताया है। किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *