केजीबीवी चिनहट में पहली बार वार्षिक समारोह:'उड़ान – मेरे सपनों की' थीम पर छात्राओं ने दीं प्रस्तुतियां

📅 Published: December 26, 2025 | 📂 Category: India Up

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चिनहट, लखनऊ में पहली बार थीम आधारित वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के साथ विद्यालय में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। समारोह की थीम ‘उड़ान – मेरे सपनों के’ रखी गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का मंच प्रदान करना था। यह कार्यक्रम स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन (SHEF) की स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन पहल के तहत एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, शिक्षा के महत्व और अपने उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा और यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर ग्रामीण व सरकारी विद्यालयों की छात्राएं भी किसी से कम नहीं हैं। ऐसे आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय सभासद ममता रावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन और एचसीएल फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चियों को अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इस तरह के आयोजन बच्चों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल इस अवसर पर लगभग 60 अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अभिभावकों ने छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा की और शिक्षकों व विद्यालय स्टाफ के प्रयासों को सराहा।बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इनसे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हैं, जिससे शिक्षा प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। वहीं, शेफ की बाल शिक्षा कार्यक्रम प्रमुख शिखा ने कहा कि मंच मिलने पर बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है और विद्यालय का वातावरण ऊर्जा व टीमवर्क से भर जाता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *