कोहरे-ओस ने गलन बढ़ाई, 24 घंटे में पारा 3.8° गिरा:दिन में निकली धूप से मिली राहत, वंदे भारत और तेजस ट्रेन घंटों लेट

📅 Published: January 9, 2026 | 📂 Category: India Up

कानपुर शहर में कोहरा और ओस बीते कई दिनों से गलन को बढ़ा रही है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी घट गई। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। ठंड के चलते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों में शीत अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। धूप में हुआ ठंडक का एहसास दोपहर 12 बजे के बाद सूरज ने दर्शन दिए और धूप निकली। धूप ने ठंड से राहत देने का काम किया। शीतलहर पूरे दिन चलती रही। इस कारण से दिन में भी ठंड का एहसास होता रहा। लोगों ने घरों की छतों व पार्कों में पहुंचकर धूप से राहत महसूस की। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। 24 से 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं कानपुर मंडल समेत गंगा के मैदानी भागों में अपना असर दिखा रही हैं, जिस वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के तापमान गिर रहे हैं। आने वाले दिनों में दिन में धूप के साथ हवा, सुबह-शाम व रात को कोहरा व ओस के साथ कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। हवाओं की गति तेज होगी तो दिन में कोहरा साफ रहेंगी। पश्चिमी विक्षोप आने के बाद बारिश हो सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में हलचल की वजह से बादल छा सकते हैं। 39 ट्रेनें रहीं लेट कोहरे के चलते गुरुवार को 39 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। बनारस से अगरतला जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (20175) 1.16 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) तय समय से 1.10 घंटे लेट रही। बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02563) 25.33 घंटे देरी से आई। बनारस से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस (20413) तय समय से 4.47 घंटे लेट रही। इसके अलावा कई अन्य हमसफर व राजधानी भी देरी से आईं। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक न्यूनतम अधिकतम 01 जनवरी 5.6 19.9 02 जनवरी 7.2 14.5 03 जनवरी 10.6 16.4 04 जनवरी 3.2 17.4 05 जनवरी 5.6 17.9 06 जनवरी 4.6 16.5 07 जनवरी 9.4 16.3 08 जनवरी 5.6 15.4

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *