कौशांबी में विवाहिता ने सुसाइड किया:फंदे से लटकता शव मिला, पारिवारिक कलह में फांसी लगाई

📅 Published: December 13, 2025 | 📂 Category: India Up

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भदवा गांव में शनिवार शाम एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका की पहचान प्रियंका तिवारी (23) पत्नी सोमेश तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका और उनके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार शाम करीब 7 बजे प्रियंका अपने कमरे के अंदर गईं और रस्सी का फंदा लगाकर झूल गईं। परिवार वालों ने जब प्रियंका को फंदे पर लटका देखा तो तत्काल उन्हें नीचे उतारा। आनन-फानन में उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की शादी तीन साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, मृतका का मायका फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में है। पुलिस ने उनके पिता रामनरेश मिश्रा को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दी है। उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले पर कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *