गर्भवती से मारपीट का सामने आया VIDEO:विवाद के बाद 7 से 8 युवक पहुंचे थे दम्पति से भिड़ने, दो आरोपी गिरफ्तार

📅 Published: January 7, 2026 | 📂 Category: India Up

मेरठ में मामूली विवाद के बाद दम्पति से मारपीट करने वाले मामले का VIDEO सामने आया है। दो से तीन VIDEO हैं। एक VIDEO में दम्पति से मारपीट होती दिखाई दे रही है। गर्भवती महिला पति को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी दौरान आरोपी लात मारता दिखाई देता है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। महिला का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पहले जानते हैं क्या है पूरा मामला ब्रह्मपुरी निवासी दीपक राजपूत मंगलवार रात पत्नी श्रेया को लेकर ससुराल से लौट रहे थे। कंकरखेड़ा कासमपुर फाटक के निकट रॉन्ग साइड से आई स्कूटी से उनकी कार की मामूली साइड लग गई। इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गए। आरोप है स्कूटी सवार ने उनका पीछा करना शुरु कर दिया। दो जगह ओवर टेक कर रूकने का प्रयास दीपक ने बताया कि कुछ दूरी पर चलने के बाद इस स्कूटी सवार ने दो जगह ओवर टेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन रास्ता सूना होने के कारण उन्होंने कार नहीं रोकी। दहशत के चलते वह बोम्बे बाजार के निकट अपने जानकार रेस्टोरेंट संचालक के यहां रुक गए और अंदर चले गए। कुछ देर बाद स्कूटी सवार वहां आ गया और उसने अपने साथी बुला लिए। VIDEO में यह युवक दिख रहे हैं। पीछा करते हुए पहुंचे बोम्बे बाजार दीपक ने बताया कि जी रेस्टोरेंट पर वह रुके थे उसका मालिक उस समय वहां नहीं था। इसलिए वह दोनों भी बाहर ही रुक गए। तभी स्कूटी सवार व्यक्ति उनकी कार के पास आकर रुक गया। उसके रुकने के कुछ मिनट बाद ही दो से तीन स्कूटी और आ गई जिन पर कई लड़के सवार थे। यह सभी उन्हें ढूंढने लगे। अचानक उन पर नजर पड़ी और आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने श्रेया के पेट में मारी लात यहां भी नोकझोंक शुरू हुई। अचानक युवकों ने दीपक से हाथापाई शुरू कर दी। पति पर हमला होते देख श्रेया चिल्लाने लगी। वह दीपक को बचाने के लिए उसके सामने आ गई। हमलावर दीपक का गिरेबान पकड़ उसे मार रहे थे और खींचने का प्रयास कर रहे थी। इसी दौरान एक हमलावर ने लात मार दी जो श्रेया के पेट में लग गई। कुछ लोग बीच बचाव करते भी दिख रहे हैं लेकिन तब तक श्रेया को चोट लग चुकी थी। श्रेया को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती पेट में लात लगते ही श्रेया की तबीयत खराब हो गई। वह 5 महीने की गर्भवती है। रात में ही श्रेया को साकेत स्थित धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने श्रेया का अल्ट्रासाउंड कराया। कई घंटे तक दीपक का परिवार दहशत में रहा। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद ही परिवार ने राहत की सांस ली। दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए दंपति का पीछा कर उन पर हमला करने वाले आरोपियों में से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर बाजार पुलिस के अनुसार दोनों पिता पुत्र हैं। एक आरोपी का नाम परमजीत पुत्र गुरु चरण और दूसरे का नाम रमनदीप पुत्र परमजीत बताया जा रहा है। सीसीटीवी के अनुसार लगभग 7 से 8 युवक वहां मौजूद थे। पुलिस अब शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *