औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। सिखू गांव के मोड़ पर गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिव शर्मा के रूप में हुई है, जो लहरापुर के रहने वाले थे। शिव शर्मा लहरापुर के एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे हुई, जब शिव शर्मा लहरापुर से सब्जी लेकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही शिव शर्मा सीखू गांव के मोड़ पर पहुंचे, सामने से गलत दिशा से आ रही डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन डीसीएम चालक वाहन सहित फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर सहायल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक का पता लगाया जा सके। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, और घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गलत साइड से आ रहे डीसीएम ने मारी टक्कर:हादसे में साइकिल सवार की मौत, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
📅 Published: December 12, 2025 |
📂 Category: India Up
