गाजीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित:विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित, खुशी का माहौल

📅 Published: January 4, 2026 | 📂 Category: India Up

वेलफेयर क्लब द्वारा 14 दिसंबर को आयोजित स्व. उदय नाथ विश्वकर्मा स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। यह प्रतियोगिता बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का हिस्सा थी। परिणामों की घोषणा क्लब के प्रधान कार्यालय पीरनगर में हुई। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर की साक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य पांडे द्वितीय और सेंट मैरी स्कूल की प्रियल तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कारों के लिए आर्या अंबर शाह फैज पब्लिक, आद्रिका सिंह सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, सानवी कुशवाहा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, अनुभव गुप्ता मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, शादाब खान मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, अभिनव राय शाह फैज पब्लिक स्कूल, गौसिया फातिमा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा और ऋषिका सिंह ओम साईं पब्लिक स्कूल शेखनपुर का चयन किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया पांडे, एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर के प्रिंस कुमार और एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा की रिमशा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। एमजेआरपी स्कूल के आदित्य कुशवाहा द्वितीय और सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की आराध्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार विजेताओं में काजल बिंद सेंट जॉन्स स्कूल, देवस्मिता सरकार चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, रागिनी यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, नीशू कुमारी ओम साई पब्लिक स्कूल शेखनपुर और तन्नू कुमारी एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *