गाजीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले गाजीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा हो गया है। जिले में हुए घर-घर सत्यापन में 39.48% मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिनके नाम हटाए जा चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अगस्त में ए-सॉफ्टवेयर के जरिए 7,50,952 संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची जिलाधिकारी अविनाश कुमार को भेजी थी। इसके बाद तहसील व ब्लॉक स्तर पर बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया। 1783 बीएलओ की टीम ने किया घर-घर सत्यापन जिले की 7 तहसीलों, 16 ब्लॉकों और 1238 ग्राम पंचायतों में तैनात 1783 बीएलओ ने घर-घर जाकर जांच की।अभियान में— इनमें से 16,330 नाम पहले ही हटाए जा चुके थे। अंतिम सूची से कुल 2,96,537 वोटरों को डिलीट कर दिया गया है। सुपरविजन के लिए 272 अधिकारी तैनात संदिग्ध वोटरों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने 1738 बीएलओ और 272 सुपरवाइजर लगाए थे। 16 ब्लॉकों के बीडीओ को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। लगभग तीन महीने तक चली यह प्रक्रिया 1238 ग्राम सभाओं में पूरी की गई। ब्लॉकवार कितने मिले डुप्लीकेट वोटर जिले में चिन्हित डुप्लीकेट मतदाताओं का ब्लॉकवार विवरण इस प्रकार है—
गाजीपुर में वोटर लिस्ट की बड़ी सफाई:2.96 लाख डुप्लीकेट नाम हटे, 39% से ज्यादा मिले दोहराव, सत्यापन पूरा
📅 Published: December 11, 2025 |
📂 Category: India Up
