गोमतीनगर में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन:अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार के सहयोग से संपन्न

📅 Published: December 20, 2025 | 📂 Category: India Up

अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार के सहयोग से गायत्री शक्तिपीठ, गोमतीनगर ने शनिवार को पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ गोमतीनगर के विराम खंड-4 स्थित तुलसी पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। शांति कुंज, हरिद्वार से आईं चार बहनों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों का उच्चारण गूंजता रहा। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, गोमतीनगर के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। गायत्री यज्ञ सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मुख्य ट्रस्टी ने गायत्री यज्ञ को व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मानव के विचार, संस्कार तथा चरित्र परिष्कृत होते हैं। ट्रस्टी दिनेश यादव ने गायत्री परिवार की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और संस्कारों के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में धीरज मिश्रा, दिनेश कुलश्रेष्ठ, प्रताप नारायण, नितिन पाण्डेय, अशोक सिंह परिव्राजक, गीता सिंह सहित गायत्री शक्तिपीठ के कई कार्यकर्ताओं और बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ये लोग शामिल हुए यज्ञ में कॉलोनी के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, लखनऊ के जिला संयोजक महिपाल, अशोक कुमार पाण्डेय और जय करण पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के लिए उपयोगी बताया।कार्यक्रम का संपूर्ण दायित्व कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पाण्डेय ने संभाला। यज्ञ का समापन विश्व शांति, सद्भाव और कल्याण की कामना के साथ किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *