गोरखपुर में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल:एथलेटिक्स, टीम गेम्स और क्रिकेट प्रतियोगिताएं; अंतिम दिन होगा समापन

📅 Published: December 16, 2025 | 📂 Category: India Up

गोरखपुर के नीना थापा इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम में 18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को विकसित करना है। कार्निवल में स्कूल के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। उद्घाटन समारोह के साथ होगी प्रतियोगिताओं की शुरुआत
स्पोर्ट्स कार्निवल के पहले दिन उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद एथलेटिक्स से जुड़ी कई व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, 200 मीटर रिले रेस, लंबी कूद और स्लो साइक्लिंग शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की गति, संतुलन और सहनशक्ति की परीक्षा ली जाएगी। दूसरे दिन होंगे टीम इवेंट्स
कार्निवल के दूसरे दिन पूरी तरह टीम गेम्स पर फोकस रहेगा। इस दिन कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों के जरिए छात्रों में आपसी तालमेल, रणनीति और खेल भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। तीसरे दिन क्रिकेट और पुरस्कार वितरण
आयोजन के अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसे लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्रिकेट मुकाबलों के बाद समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खेलों के जरिए सर्वांगीण विकास पर जोर
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि स्पोर्ट्स कार्निवल के जरिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *