उत्तर भारत में घने कोहरे और खराब मौसम के चलते रेल सेवाओं का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लखनऊ समेत आसपास के बड़े रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी रही और कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 10 से 14 घंटे तक लेट पहुंची। यात्रियों को स्टेशन प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित रूट और ट्रेनें घने कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ, कोलकाता-लखनऊ, पटना-लखनऊ तथा उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम अंतरराज्यीय मार्गों पर प्रभाव सबसे ज्यादा देखा गया, जहां ट्रेनों को धीमी गति से चलने और सुरक्षा कारणों से वक्त पर नहीं चलने के निर्देश दिए गए। आइए जानते हैं कौन कौन सी ट्रेन लेट है.. 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस — लगभग 6 घंटे देरी 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस — 11 घंटे लेट 12356 अर्चना एक्सप्रेस — 14 घंटे लेट 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस — 13 घंटे लेट 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस — 12 घंटे लेट 15107 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस — 13 घंटे लेट 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस — 11 घंटे लेट 19306 कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस — 12 घंटे लेट 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस — डेढ़ 1 घंटे लेट घना कोहरा और कम दृश्यता मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों में दृश्यता लगभग 50 मीटर से भी कम रही, जिससे ट्रेन को सुरक्षा के लिए अत्यंत धीमी गति से चलना पड़ा। यही वजह है कि चारबाग, लखनऊ जंक्शन और आसपास के मुख्य रूटों पर संचालन प्रभावित हुआ। लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे प्रभावित विशेष रूप से लखनऊ-दिल्ली, लखनऊ-कोलकाता/पूर्वोत्तर तथा उत्तर-दक्षिण अंतरराज्यीय मार्गों पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अधिक देर से पहुँच रहीं हैं। रेलवे ने ट्रेन की गति को हर सेक्शन पर कम कर रखा है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
घने कोहरे के कारण 9 ट्रेनें समय से घंटों लेट:लखनऊ पहुंचने वाली ट्रेन 6 से 14 की देरी
📅 Published: January 12, 2026 |
📂 Category: India Up
