जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट मुकदमा:19 दिसंबर की बताई जा रही है घटना पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

📅 Published: December 25, 2025 | 📂 Category: India Up

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटहन गांव में आबादी की भूमि पर लकड़ी रखने को लेकर विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि इस विवाद को लेकर 2 दिन के अंदर दो घटनाएं हुई। जिसमें पहली बार जमकर मारपीट में पुलिस द्वारा शांति भंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। फिर पुनः दो दिन बाद भी जमकर लाठी-डंडे भांजकर घर की तोड़फोड़ की गई, इस मामले में भी पुलिस द्वारा आरोपी पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटहन गांव में दो बार मारपीट की घटना सामने आई है। बताया गया कि 16 दिसंबर को एक पक्ष द्वारा आबादी की भूमि पर गोबर रखने के दौरान दूसरे पक्ष द्वारा लकड़ी रखने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट में तब्दील हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने शांति भंग का मुकदमा दर्ज भी किया था। फिर दोबारा 19 दिसंबर को भी मारपीट का मामला सामने आया जहां एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर तोड़फोड़ की गई। शिकायत व वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस द्वारा मारपीट में शामिल आरोपी पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *