फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा तट पर माघ मेला श्री राम नगरिया लगभग तैयार हो गया है। कादरीगेट थाना क्षेत्र में स्थित यह मेला 3 जनवरी 2026, शनिवार से विधिवत शुरू होगा और 3 फरवरी 2026 तक एक महीने तक चलेगा। इसी क्रम में श्री पंचदस जूना अखाड़ा द्वारा नगर प्रवेश यात्रा प्रारंभ की गई है। संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में यह यात्रा मेला श्रीराम नगरीय क्षेत्र में छठी सीढ़ी पर स्थित जूना अखाड़ा से शुरू हुई। इसका उद्देश्य सनातन धर्म को जागृत करना और सनातन प्रेमियों को मेले में आने के लिए प्रेरित करना है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों और नगरवासियों के साथ गाड़ियों का एक लंबा काफिला शामिल है। सुरक्षा के लिए शिव सिटी सहित भारी पुलिस बल यात्रा के साथ चल रहा है। यात्रा मेला श्री रामनगरिया क्षेत्र से निकलकर इटावा-बरेली हाईवे पर बने गंगा पुल को पार करते हुए फर्रुखाबाद शहर की ओर बढ़ गई है। कुछ और तस्वीरें भी देखें
जूना अखाड़ा की नगर प्रवेश यात्रा शुरू,VIDEO:फर्रुखाबाद में माघ मेले से पहले पहुंचा साधु-संतों का काफिला
📅 Published: January 2, 2026 |
📂 Category: India Up
