जौनपुर में 61 किलो मांझा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार:एक की मौत के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस का एक्शन

📅 Published: December 12, 2025 | 📂 Category: India Up

जौनपुर में चाइनीज मांझे से हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 61.45 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशों पर की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। उसे मोहल्ला बोदकरपुर स्थित उसकी किराना और पतंग की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी दुकान से 125 बंडल अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया। यह कार्रवाई गुरुवार को शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज मांझे से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद शुरू की गई।मृत्यु की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारियों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाने और बाजारों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। चाइनीज मांझे की बिक्री या संग्रहण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *