झांसी में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाली गैंग के 5 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 13 मोबाइल, दो लेपटॉप, 17 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, वाईफाई राउटर और 44100 रुपए कैश बरामद हुआ है। अभी गैंग का मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ये गैंग on.satbet.io वेबसाइड के माध्यम से सट्टा खिलाता था। पहले लोगों को वाट्सएप के जरिए जाेड़ते थे। फिर उनको आईडी और पासवर्ड देते। जिससे वो ऑनलाइन सट्टा खेल पाते थे। दो आरोपी महोबा और 4 दतिया के रहने वाले हैं। यहां सट्टा खिलाने के लिए महिला का दो मंजिला मकान किराए पर ले रखा था। पुलिस को देखकर सकपका गए आरोपी सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि पहुंच नगर गौधाम गोविंदपुरी में सोनाली राय के दो मंजिला मकान में ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। इस पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी सकपका गए और अपने मोबाइल और लैपटॉप काे चलाना बंद कर दिया। पुलिस ने मौके से महोबा के श्रीनगर निवासी बृजेश विश्वकर्मा पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा, राहुल पुत्र हरिराम कोरी, दतिया के राजघाट कॉलोनी निवासी बॉबी उर्फ विवेक यादव पुत्र राजकुमार यादव, दतिया के उन्नाव रोड निवासी रोहित साहू पुत्र राजकुमार साहू, दतिया के रेलवे स्टेशन रोड निवासी आदित्य ठाकुर पुत्र सुशील ठाकुर को अरेस्ट किया गया। उनसे 13 मोबाइल, दो लेपटॉप, 17 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, वाईफाई राउटर और 44100 रुपए कैश बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी हन्नी राजा फरार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोनाली राय का मकान सट्टा के लिए किराए पर लिया था। यहां रोजाना लैपटॉप व मोबाइल के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। इसके लिए उनके गैंग की on.satbet.io नाम से वेबसाइड है। जिस पर लोगों को वाट्सएप के जरिए जोड़ते थे। पेमेंट के लिए बारकोड और यूपीआई नंबर देते थे। पेमेंट मिलने के बाद लोगों को पावर्ड और आईडी उपलब्ध करा देते थे। जिससे वे ऑनलाइन सट्टा खेल पाते थे। बृजेश विश्वकर्मा मिनी एडमिट था, जबकि बाकी के 4 आरोपी सदस्य थे। वहीं, मुख्य एडमिन दतिया के छोटा बाजार निवासी हन्नी राजा बुंदेला है। अभी हन्नी फरार है।
झांसी में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार:13 मोबाइल, 2 लेपटॉप, 17 एटीएम कार्ड और 5 पासबुक मिले, मुख्य आरोपी फरार
📅 Published: December 8, 2025 |
📂 Category: India Up
