नागपुर में एक सड़क हादसे में बेलखरनाथ धाम विकास खंड के सांगापट्टी गांव निवासी 57 वर्षीय पुजारी कमला प्रसाद तिवारी की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में देर रात उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उनके पैतृक गांव सांगापट्टी में शोक का माहौल छा गया। परिजन शव लेने के लिए नागपुर रवाना हो गए हैं। मृतक कमला प्रसाद तिवारी के इकलौते बेटे आशीष तिवारी प्राथमिक विद्यालय उड़ैयाडीह में शिक्षक हैं। पिता के निधन की खबर सुनकर कई शिक्षक और आसपास के लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
ट्रक की चपेट में आने से पुजारी की मौत:नागपुर में पैतृक गांव सांगापट्टी में शोक, परिजन शव लेने रवाना
📅 Published: December 16, 2025 |
📂 Category: India Up
