नए साल से पहले अमरोहा पुलिस ने लौटाई खुशी:250 गुम मोबाइल बरामद किए, एसपी ने 52 लाख के फोन मालिकों को सौंपे

📅 Published: December 25, 2025 | 📂 Category: India Up

अमरोहा पुलिस ने नए साल से पहले 250 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 52 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल मालिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया और उन्हें एक-एक कर उनके गुम हुए फोन सौंपे गए। इस दौरान खोए हुए मोबाइल पाकर सभी मालिक काफी खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद की सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पिछले एक वर्ष के दौरान इन 250 मोबाइल फोन को बरामद किया है। यह प्रयास नए साल से पहले लोगों के जीवन में खुशी लाने की एक पहल थी। सर्वाधिक मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम को पांच हजार रुपए का नकद इनाम भी दिया गया है। एसपी द्वारा नए साल से पहले किए गए इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। एसपी ने आम जनता से साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में साइबर पुलिस को सूचित करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *