नागरिक सुरक्षा कोर ने स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया:बरेली में 169 वार्डेन्स और स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

📅 Published: December 8, 2025 | 📂 Category: India Up

बरेली में नागरिक सुरक्षा कोर स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कोर परिसर में लगा। इसमें कुल 169 वार्डेन्स और स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर का शुभारंभ एडीएम (ई) पूर्णिमा सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन्स व स्वयंसेवकों के समाज के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया। शिविर में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी प्रत्येक रक्तदाता का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा टीम हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है और उनका यह योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश मिश्र पूरे समय मौजूद रहे और रक्तदान कर रहे वार्डेन्स का मनोबल बढ़ाया। उनके साथ डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ, सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया और प्रमोद डागर भी प्रत्येक डोनर से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हालचाल लेते रहे। शिविर में विभिन्न डिवीजनों के वार्डेन्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सिविल लाइन्स डिवीजन से दिनेश, बारादरी से संजय पाठक और आरडी डिवीजन से शिवलेश चंद्र पांडेय अपनी-अपनी टीमों के साथ रक्तदान करवाते रहे। अलखनाथ डिवीजन से गीता शर्मा, शंकर शर्मा, हरीश भल्ला, तथा डिप्टी डिविजनल वॉर्डन कलीम हैदर सैफी, कंवलजीत सिंह, अनिल शर्मा, जगदीश प्रसाद और कमलेश वर्मा ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक शंखधर, सुनील यादव, दीप्तांशु दीक्षित, असद जैदी, बृजेश पांडेय, रिजवान नियाजी, नीतू द्विवेदी, तथा स्टाफ के जगतपाल, प्रेमपाल, खालिद खां, सुनील गुप्ता, प्रशांत, भूपेंद्र, नरसिंह, ब्रह्मजीत और विनीत कुमार का विशेष योगदान रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *