नाबालिग ने बताई मसाज के बहाने सेक्स की आपबीती:अमेरिकी प्रेसिडेंट से अरबपति तक कैसे बेनकाब हुए; एपस्टीन फाइल्स से जुड़े 8 सवालों के जवाब

📅 Published: December 20, 2025 | 📂 Category: India National

दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’ से जुड़े 3 लाख दस्तावेज पब्लिक हो चुके हैं। हजारों तस्वीरें जारी हुई हैं, जिनमें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, प्रिंस एंड्रयू, क्रिस टकर जैसी शख्सियतें बेनकाब हुईं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 5 महिलाओं की गोद में लेटे हुए हैं और एपस्टीन की गोद में नाबालिग लड़कियां नजर आ रही हैं। एक नाबालिग की शिकायत से कैसे खुली एपस्टीन फाइल्स, इसमें किन शख्सियतों के नाम सामने आए, क्या ये लोग अपराधी माने जाएंगे और अब आगे क्या; जानेंगे भास्कर एक्सप्लेनर में… सवाल-1: एपस्टीन फाइल्स क्या है, जिसमें बेनकाब हो रहे राष्ट्रपति से अरबपति तक? जवाबः अमेरिकी अरबपति जेफ्री एपस्टीन से जुड़े तमाम कानूनी दस्तावेजों को ‘एपस्टीन फाइल्स’ नाम दिया गया है। इनमें एपस्टीन से जुड़े कोर्ट रिकॉर्ड्स, फ्लाइट लॉग्स, ईमेल, फोटो, वीडियो, सबूत वगैरह शामिल हैं। 19 दिसंबर को अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यानी DOJ ने 5 सेट में 3 लाख डॉक्यूमेंट्स जारी किए, जो एपस्टीन फाइल्स का हिस्सा हैं। इनमें खुलासा हुआ है कि 250 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों का शोषण हुआ। साथ ही 1200 से ज्यादा पीड़ित और उनके परिवारवालों के बारे में पता चला। इन लड़कियों के साथ कई ग्लोबल लीडर्स, अरबपतियों, सीईओ, साइंटिस्ट जैसे नामचीन लोगों ने यौन संबंध बनाए। कुछ की संदिग्ध हालातों में फोटो भी जारी हुई हैं। सवाल-2: इतने बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा कैसे हुआ? जवाबः एपस्टीन सेक्स स्कैंडल के खुलासे की पूरी टाइमलाइन 20 साल पुरानी है… सवाल-3: एपस्टीन कौन था और अपने प्राइवेट आइलैंड में क्या करवाता था? जवाबः जेफ्री एपस्टीन… पेशे से फाइनेंसर, डोनर और बिजनेसमैन, लेकिन करतूतों से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण और तस्करी करने वाला यानी सेक्स ट्रैफिकिंग का आरोपी। एपस्टीन के पास यूएस वर्जिन आइलैंड के पास ‘लिटिल सेंट जेम्स’ नाम का एक प्राइवेट आइलैंड था, जिसे आमतौर पर एपस्टीन आइलैंड कहा जाता है। यहां सिर्फ प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर या बोट से ही पहुंचा जा सकता था। इसी आइलैंड पर एपस्टीन पार्टियां करता, जिनमें दुनियाभर के रईस, ताकतवर और इंटेलेक्चुल्स भी जाते थे। यहां खाने-पीने की पार्टी से इतर भी कई कारनामे होते थे। नशे और अय्याशी का अड्डा मीटिंग्स और नेटवर्किंग का पूरा सिस्टम सवाल-4: जेफ्री एपस्टीन के साथ क्या हुआ? जवाबः जुलाई 2019 में जब एपस्टीन को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके एक महीने बाद ही 10 अगस्त 2019 को उसकी मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट में तो कहा गया कि एपस्टीन फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, लेकिन कई मेडिकल और लॉ एक्सपर्ट्स ने इस पर सवाल उठाए… सवाल-5: कौन-कौन से लीडर्स, बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज का नाम इसमें आ चुका है? जवाबः अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट से जारी दस्तावेजों में कई शख्सियतों के नाम सामने आए हैं… सवाल-6: एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से क्या ये लोग अपराधी माने जाएंगे? जवाबः नहीं, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने का मतलब यह नहीं कि वे लोग अपराधी माने जाएंगे। अमेरिकी अदालतों ने भी साफ किया है कि एपस्टीन फाइल्स में सिर्फ नाम आने से किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अपराध साबित करने के लिए गवाही, पैसे के लेन-देन जैसे ठोस सबूत पेश करने होंगे। एपस्टीन फाइल्स में बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रम्प, स्टीफन हॉकिंग्स, बिल गेट्स, इलॉन मस्क जैसे दर्जनों नाम सामने आए हैं, लेकिन उन्हें कोई सजा नहीं हुई। हालांकि, नैतिकता के आधार पर कुछ लोगों को अपने पद छोड़ना पड़ा। सवाल-7: क्या किसी भारतीय शख्सियत का नाम भी सामने आया है? जवाबः नहीं, 19 दिसंबर को DOJ की ओर से जारी एपस्टीन फाइल्स की शुरुआती जांच में पाया गया है कि एपस्टीन सेक्स स्कैंडल का जुड़ाव भारत से नहीं है। लॉ एक्सपर्ट्स और अमेरिकी अधिकारियों को बयानों से भी साफ है कि भारत का इसमें कोई रोल नहीं है। हालांकि ये बात सामने आई है कि एपस्टीन भारत-इजराइल के संबंधों में दिलचस्पी रखता था। ऐसी बातें करके वो अपना रुतबा बढ़ता था। सवाल-8: इस मामले में अब आगे क्या होगा? जवाबः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 नवंबर 2025 को एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पर साइन किए, जिसके मुताबिक 30 दिन के भीतर एपस्टीन फाइल्स को पब्लिक करना था। इसी के तहत 19 दिसंबर को एपस्टीन फाइल्स के 3 लाख दस्तावेज सबके सामने आए। इसी एक्ट के मुताबिक, DOJ को डॉक्यूमेंट जारी होने के 15 दिन के भीतर एक रिपोर्ट तैयार करनी होगी, जिसमें ये बताना होगा कि कौन से रिकॉर्ड पब्लिक किए और कौन से रिकॉर्ड्स रोक लिए हैं। साथ ही ये भी बताना होगा कि कौन से डॉक्यूमेंट्स, फोटो वगैरह को जारी करने से पहले एडिट किया है और इन सभी की कानूनी वजह देनी होगी। DOJ को 3 जनवरी 2026 तक ये रिपोर्ट तैयार करनी होगी ****** एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये भी स्टोरी पढ़िए… इजराइल ने ट्रम्प जैसे वर्ल्ड लीडर्स के सेक्स टेप बनवाए: जेफ्री ने आत्महत्या नहीं की, मरवाया गया; एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की 5 कॉन्स्पिरेसी थ्योरीज जेफ्री एपस्टीन… एक ऐसा शख्स, जो एक वक्त दुनिया के ज्यादातर ताकतवर नेताओं का चहेता था, लेकिन आज सपने में भी कोई जेफ्री नाम नहीं लेना चाहता। वजह- दुनिया का सबसे सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’। इससे जुड़े कई ऐसी बातें, जो पूरी तरह सच नहीं, लेकिन झूठ भी नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *