नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड में 7 तक आवेदन का मौका:माध्यमिक स्कूलों के 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 24 को होगा एग्जाम

📅 Published: January 6, 2026 | 📂 Category: India Up

लखनऊ के माध्यमिक स्कूलों के छात्रों के लिए नेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार के आदेशपर अपर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ मंडल के छात्रों को नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं के नामांकन कराने के निर्देश दिये हैं। जारी किए गए मोबाइल नंबर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ओलम्पियाड में कक्षा 9,कक्षा 10,कक्षा 11 या कक्षा 12 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पात्र होंगे। जिनकी आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष से अधिक न हो। विद्यार्थियों के पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिये। डॉ. जगवीर सिंह,वैज्ञानिक- 9668105010/011-24669536 और डॉ. मिथला वर्मा से 011-24669516 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड 2026 की जानकारी वेबसाइट https://gsi.manageexam.com/ पर भी उपलब्ध है। परीक्षा 24 जनवरी को डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड के लिये राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी शनिवार को सुबह 10:30 बजे होगी। परीक्षा अधिक अवधि 90 मिनट होगी। अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में पहले पदक पा चुके छात्र हिस्सा नहीं ले सकते हैं। महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं। ओलम्पियाड के चयनितों को मई और जून में तीन सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण शिविर होगा। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय अर्थ साइन्स ओलम्पियाड की तारीख का ऐलान आयोजक इटली करेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *