पम्पिंग सेट में गमछा फंसने से किसान की मौत:कुशीनगर में खेत में फसल की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

📅 Published: December 19, 2025 | 📂 Category: India Up

कुशीनगर में खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान की मौत हो गई। रामप्रवेश मिश्रा गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पम्पिंग सेट चला रहा था। इस दौरान उसका गमछा चलती मशीन में फंस गया। जिससे युवक की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पम्पिंग सेट को बंद करने के दौरान अचानक गमछा मशीन में उलझ गया। जिससे रामप्रवेश मिश्रा संतुलन खो बैठे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मशीन में फंसने से उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रामप्रवेश मिश्रा स्वर्गीय रामकिशोर मिश्रा के पुत्र थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *