प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं 2025 की उपलब्धियां:लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सुना मन की बात में पीएम का संबोधन

📅 Published: December 28, 2025 | 📂 Category: India Up

रविवार को नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लखनऊ महानगर के बूथ संख्या 66 पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस मौके पर रजनीश गुप्ता, अनिल कश्यप सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री बोले – पूरे साल की यादें मन में घूम रही हैं ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 को यादगार बताते हुए कहा कि यह साल कई तस्वीरों, चर्चाओं और उपलब्धियों से भरा रहा, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया। उन्होंने कहा कि 2025 ने भारत को ऐसे पल दिए, जिन पर हर भारतीय को गर्व है और पूरे एक साल की स्मृतियां आज मन में घूम रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने देश की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बना। उन्होंने कहा कि दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। इस ऑपरेशन के दौरान देशभर में मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की भावनाएं अलग-अलग रूपों में सामने आईं। वंदे मातरम के 150 वर्ष और जनभागीदारी पीएम मोदी ने बताया कि ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। हैशटैग वंदे मातरम 150 के माध्यम से लोगों ने अपने विचार, संदेश और सुझाव साझा किए, जो राष्ट्रीय चेतना और एकता का प्रतीक बने। खेलों में भारत का स्वर्णिम वर्ष प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 खेलों के लिहाज से भी ऐतिहासिक रहा। पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा, वहीं एशिया कप में भी तिरंगा शान से लहराया। पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर यह साबित किया कि हौसलों के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं। विज्ञान, अंतरिक्ष और पर्यावरण में बड़ी उपलब्धियां प्रधानमंत्री ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में हुई प्रगति को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम उपलब्धियां रहीं और देश में चीतों की संख्या 30 से अधिक हो चुकी है। महाकुंभ और राम मंदिर ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव आस्था और संस्कृति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया। वहीं साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बना। स्वदेशी उत्पादों को लेकर भी लोगों में उत्साह साफ नजर आया। 2026 के लिए नई उम्मीद और नए संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वासी बनाया है। अब देश 2026 में नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने वाला है और इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *