प्रयागराज में कोहरे को लेकर मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट:दिन में धूप कमजोर होने से छाई रहती है धुंध, 20 दिसंबर तक अधिक ठण्ड की चेतावनी

📅 Published: December 15, 2025 | 📂 Category: India Up

प्रयागराज में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा वाहन रेंगते नजर आए। रविवार को दिन में केवल एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली, इसके बाद पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर समेत कई जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप कमजोर से बढ़ी ठिठुरन लगातार धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन काफी बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। सड़कों और हाईवे पर चलने वाले वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे हैं, चालक डिपर और फॉग लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। दिन में छाई धुंध,शाम होते ही कोहरा दो दिनों से दिन में भी धुंध छाई हुई है और शाम होते ही कोहरा और घना हो जाता है सुबह तक घना कोहरा छाने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है दिन में भी धूप बेहद कम निकलने से गलन रहती है। लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। रात को गलन अधिक दिन के मुकाबले रात को अधिक गलन महसूस हो रही हैं देर रात तापमान 10डिग्री सेल्सिअस तक पहुंच जाता है लोग रात को अलाव का सहारा ले रहे हैं। रात को ठंड से बचने के लिए बेसहारा लोगों के लिए शहर में नगर निगम द्वारा रैन बसेरा बना दिया गया है ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *