प्रयागराज में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 11°C:इस सीजन का सबसे घना कोहरा, सुबह से छाया सन्नाटा, यातायात प्रभावित

📅 Published: December 13, 2025 | 📂 Category: India Up

प्रयागराज में इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटा नजर आया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा। बीते दो दिनों से कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही हल्की धुंध छाने लगती है, जो रात गहराने के साथ घने कोहरे में तब्दील हो जाती है और सुबह तक बनी रहती है। दिन में धूप हुई कमजोर कोहरे के साथ-साथ दिन में धूप की तीव्रता भी काफी कम हो गई है। धूप कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन और गलन का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। लगातार बदलते मौसम के कारण लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। तापमान में लगातार गिरावट तापमान के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13°Cऔर अधिकतम तापमान 22°C दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को ठंड और बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11°Cऔर अधिकतम तापमान 20°C रिकॉर्ड किया गया। रात के समय तापमान और गिरकर न्यूनतम 8°C तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर रात को और बढ़ जाता है। लोगों को आलाव का सहारा घने कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात भी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। प्रमुख चौराहों, सड़कों और गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बने रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *