प्रयागराज में तालाब में डूबने से महिला की मौत:कूड़ा फेंकने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

📅 Published: December 11, 2025 | 📂 Category: India Up

प्रयागराज जिले के करछना ब्लॉक क्षेत्र में कूड़ा फेंकने गई एक 65 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला का शव तालाब में उतराता हुआ मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। यह घटना दिया गांव की है। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी रामधनी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 7 बजे घर से कूड़ा फेंकने के लिए पास के तालाब में गई थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने सुनीता देवी का शव तालाब में उतराता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी करछना अनूप सरोज ने बताया कि महिला का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गईं और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *