उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा डेरा मजरा सरहन बुजुर्ग गांव में हुई। 22 वर्षीय युवती ने घर की छत पर बने कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतका की पहचान संतोष निषाद की 22 वर्षीय पुत्री पूजा के रूप में हुई है। पूजा अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके भाई दयासागर आरपीएफ में कार्यरत हैं, जबकि अनिल और अजय अन्य भाई हैं। मृतका की मां का नाम रामप्यारी है। सूत्रों के अनुसार, पूजा पिछले डेढ़ माह से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पूर्व उसके प्रेमी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला था। इस घटना के बाद से ही पूजा तनाव में थी। वह एक दिन पहले ही अपनी रिश्तेदारी से गांव लौटी थी। इस मामले में एसओ बिनोद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर में युवती ने की सुसाइड:एक महीने पहले प्रेमी का शव पेड़ पर लटका मिला था, भाई RPF में है
📅 Published: December 17, 2025 |
📂 Category: India Up
