उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पारंपरिक मेले के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मेले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके से नदारद रहे। यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में चल रहे पांच दिवसीय मेले की है। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद शुरू हुआ और करीब 15 मिनट तक मारपीट चलती रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। मारपीट के कारण मेला देखने आईं महिलाएं और अन्य लोग डर गए। मेले में आए राकेश और रोशनी जैसे लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण युवकों के हौसले बढ़े रहते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि उन्हें मारपीट की जानकारी मिली है। यह घटना रविवार की है और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।
फतेहपुर मेले में दो गुटों में मारपीट, VIDEO:15 मिनट तक जमकर चले लात-घूंसे, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नदारद
📅 Published: December 15, 2025 |
📂 Category: India Up
