बच्चों के मनोरंजन-प्रतिभा को निखारने के लिए खेल महोत्सव:उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, घोड़े और ऊंट की सवारी ने लोगों को लुभाया

📅 Published: December 31, 2025 | 📂 Category: India Up

हरदोई के कैंब्रिज स्कूल परिसर में वार्षिक मेला और खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न खेल काउंटरों का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। खेल महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए कई खेलों की व्यवस्था की गई थी। इनमें गन शूटिंग, डार्ट बोर्ड, हूपला (छल्ले फेंकने का खेल), 100 प्रतिशत गिफ्ट गेम, ब्लो द बैलून, बॉटल फ्लिप, ग्लास फ्लिप, मिस्ट्री बॉक्स, ट्रामपोलीन और तम्बोला जैसे खेल शामिल थे। बच्चों और अभिभावकों ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में घोड़े और ऊंट की सवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मिक्की माउस जैसे कार्टून कैरेक्टर बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शुभम पाण्डेय ने बैंड की प्रस्तुति दी। कई विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, अतिथि और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कैंब्रिज स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिका कौशिक ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनसे आत्मविश्वास, टीम भावना तथा रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *