बलिया में पेंशन संकल्प दिवस मनाया गया:शहीद डॉ. राम आशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

📅 Published: December 7, 2025 | 📂 Category: India Up

बलिया में पेंशन बचाओ मंच अटेवा ने रविवार शाम कंपनी बाग (चंद्रशेखर उद्यान) में ‘पेंशन संकल्प दिवस’ के रूप में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह सभा पेंशन शहीद डॉ. राम आशीष सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई। इसमें जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों अटेवा सदस्यों ने डॉ. राम आशीष सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां जलाईं। उल्लेखनीय है कि डॉ. राम आशीष सिंह की मृत्यु 7 दिसंबर 2016 को लखनऊ में हुई थी। अटेवा के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित विधानसभा घेराव-प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कुशीनगर जनपद के शिक्षक डॉ. राम आशीष सिंह का निधन हो गया था। इस घटना के बाद पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन पूरे देश में फैल गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. राम आशीष सिंह का पुरानी पेंशन बहाली का सपना पूरा करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। ‘पेंशन संकल्प दिवस’ और श्रद्धांजलि सभा अटेवा, बलिया के जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर महामंत्री राकेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय राय, उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, ऑडिटर/कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आरएसएम राजेश कुमार सिंह, माध्यमिक के जिला मंत्री शैलेश कुमार सिंह, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष क्रांति देव सिंह, नगरा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह सहित हरेंद्र कुमार, संजय खरवार, रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राजीव नयन पाण्डेय, प्रशांत सिंह, लालचंद, सुंदर श्याम वर्मा, प्रभाकर कुमार, शशिकांत, शक्ति गुप्ता और सुदेश कुमार जैसे कई शिक्षक व कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *