बहराइच में 128 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण:डीएम-एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

📅 Published: January 5, 2026 | 📂 Category: India Up

बहराइच में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों में कुल 128 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। पयागपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राजकुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से चकमार्गों पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर स्थलीय जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसीलवार शिकायतों की स्थिति पयागपुर: 35 में से 6 का निस्तारण, महसी: 20 में से 4, सदर बहराइच: 16 में से 2, कैसरगंज: 26 में से 4, नानपारा: 19 में से 4, मिहींपुरवा (मोतीपुर): 12 में से 3 रहा। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) तथा संबंधित थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *