बिजनौर में किन्नरों के दो गुटों में विवाद:एक पक्ष ने धर्म परिवर्तन और गद्दी छोड़ने के दबाव का आरोप लगाया

📅 Published: January 8, 2026 | 📂 Category: India Up

बिजनौर में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने दूसरे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। झालू की किन्नर मुस्कान चौधरी ने अपने साथियों के साथ मीडिया से बात की। उन्होंने बिजनौर के रानी उर्फ लियाकत और लता उर्फ तहसीन पर आरोप लगाया कि वे उन्हें परेशान कर रहे हैं। मुस्कान के अनुसार, उन पर हिंदू से मुसलमान बनने का दबाव डाला जा रहा है और ऐसा न करने पर गद्दी छोड़ने की धमकी दी जा रही है। मुस्कान चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरा गुट उनके अधिकार क्षेत्र में जाकर बधाई मांगता है। वे अपने साथ बदमाश और बाउंसर रखते हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग उनके खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज कराते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। मुस्कान के अनुसार, यह पहली बार है जब गद्दी किसी हिंदू के पास आई है, जिससे दूसरा पक्ष नाराज है। मुस्कान ने बताया कि हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन दूसरा पक्ष वहां भी बधाई मांगने पहुंच जाता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले में सहायता और न्याय की मांग की है। इस दौरान उनके साथ राजकुमारी, शिवानी, रिया, सोनम, पूजा, रेशम और सना सहित कई अन्य किन्नर मौजूद रहे। वहीं, दूसरे पक्ष की रानी किन्नर ने भी हाल ही में थाना कोतवाली शहर पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने भी मीडिया के सामने दूसरे पक्ष के किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *