जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में एक सप्ताह पहले लापता हुए 60 वर्षीय वृद्ध कश्मीरा सिंह का शव गांव के पास एक तालाब में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम जमनपुर निवासी सोहन सिंह पुत्र कश्मीरा सिंह ने स्थानीय थाने में अपने पिता कश्मीरा सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता कश्मीरा सिंह (60 वर्ष) 28 सितंबर 2025 को शाम 5:30 बजे साइकिल लेकर घर से निकले थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस और परिजन लगातार वृद्ध कश्मीरा सिंह की तलाश कर रहे थे। शनिवार को जमनपुर गांव के समीप एक पानी से भरे तालाब में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया और मृतक की पहचान कश्मीरा सिंह पुत्र निरंजन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
बिजनौर में लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव:एक सप्ताह के बाद हुई पहचान , मौके पर पहुंची पुलिस
📅 Published: January 3, 2026 |
📂 Category: India Up
